आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

जांजगीर। प्राप्त समाचारों के अनुसार जांजगीर के जिला अस्पातल के आइसोलेशन वार्ड में कार्यकर रहे डॉक्अर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें गुरवार को देर रात कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस संबंध में अधिकृत जानकारी देते हुए जांजगीर के सिविल सर्जन डॉ.व्ही पी कुर्रे ने बताया आइसोलेशन में कार्य करने वाले डॉक्टर का 26 मई को रैंडम सैंपल लिया गया था। जिसके एक सप्ताह बाद बुधवार को उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। इस दौरान रिपोर्ट आने से पूर्व आइसोलेशन में सेवा देने वाले डॉक्टर अपने घर चले गए। सिविल सर्जन ने बताया कि दो दिन पहले उनका अंगूठा फै्रक्चर हो गया था और वे घर जाकर आराम करना चाह रहे थे। घर मे उनके माता-पिता हैं,जिनको डायबिटीज और बीपी की भी बीमारी है। 29 मई को जिला अस्पताल में आयोजित मीटिंग में जिला अस्पताल के अन्य डॉक्टरों के साथ वे भी उपस्थित थे। जहां वो सीएमएचओ सर से बार-बार आइसोलेशन सेन्टर में ग्लव्स जैसे मूलभूत पीपीई कीट की कमी को लेकर काफी अपनी नाराजगी व्यक्त की और पर्याप्त मात्रा में ग्लव्स की उपलब्धता पर जोर दे रहे थे। यही नही डॉक्टर के साथ काम कर चुके आइसोलेशन सेन्टर के कर्मचारियों  को भी होम क्वारंटाइन की मांगकी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *