अशोक लेलैंड को 2,580 बसों का आर्डर मिला

नयी दिल्ली
 हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड को 2,580 बसों के लिये आर्डर मिला है। ये आर्डर उसे सड़क परिवहन संस्थान, चेन्नई, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम से मिले हैं।

 अशोक लेलैंड ने बयान में कहा कि इन सभी बसों की आपूर्ति मार्च, 2019 से पहले की जानी है। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक विनोद के दसारि ने कहा, ‘‘हमारी बेहतरीन प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के साथ ही हमारी मूल्य वर्धन क्षमता से हमें देश में बस क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति बनाये रखने में मदद मिलेगी।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *