अर्जुन रामपाल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला अस्पताल में हुईं भर्ती, जल्द आ सकती है खुशखबरी

नई दिल्ली
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) इन दिनों अपनी प्रेग्नेसी पीरियड  एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान गैब्रिएला को कभी भेलपुरी खरीदते हुए तो कभी गोलगप्पे खाते हुए दिखाई दी थी। आपको बतो दें किअर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की खास देखभाल कर रहे हैं। अर्जुन के साथ ही साथ उनका परिवार भी गैब्रिएला का पूरा ख्याल रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।

इसी बीच अर्जुन और उनका पुरा परिवार  गैब्रिएला के साथ  मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) के बाहर दिखाई दिया। खबरों की मानें तो   गैब्रिएला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब ऐसे में अर्जुन के घर जल्द ही कोई खुशखबरी आ सकती है। अस्पताल के बाहर अर्जुन और उनकी बेटियां मायरा (Mayra) और माहिका (Mahika) भी कुछ गंभीर नजर आए।

आपको बता दें कि हाल ही में खबर थी कि गैब्रिएला के पैरंट्स इंडिया आए हैं क्योंकि उनकी डिलिवरी की डेट करीब आ रही है। गैब्रिएला के पिता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की जिसमें वह उनकी वाइफ भी हैं और वह अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि  साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके दी थी।

अब वर्क फ्रंट पर बात करें तो अर्जुन रामपाल को जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में आखिरी बार देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *