अमेरिका यूक्रेन को डिप्लेटेड यूरेनियम गोले देगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन दो दिन की यात्रा पर कीव पहुंचे हैं। उन्होंने घोषणा की है अमेरिका यूक्रेन को डिप्लेटेड यूरेनियम गोले देगा। यूरेनियम से परमाणु हथियार बनाने के दौरान डिप्लेटेड यूरेनियम मिलता है जो बेहद घना होता है लेकिन उसमें परमाणु रिएक्शन की क्षमता नहीं होती है। बेहद शक्तिशाली होने के कारण किसी भी टैंक या बख्तरबंद वाहन के कवच को पार करने में सक्षम होता है। ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन को 8310 करोड़ रु. के पैकेज देने के घोषणा की है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पेंटागन ने कहा है कि पहलीवार कवच भेदी युद्ध सामग्री देने जा रहा है। अमेरिका जल्द यूक्रेन को अब्राहम टैंक सप्लाई करेगा। ब्रिटेन ने भी डिप्लेटेड यूरेनियम गोले देने के संकेत दिए थे।