अमित शाह ने वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिये BJP सांसदों को दिया ये टास्क

 नई दिल्ली         
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर सांसदों को पदयात्रा का टास्क दिया है। प्रत्येक सांसद प्रतिदिन औसतन 10 किमी. तक पदयात्रा करेंगे और तीन तलाक, अनुच्छेद 370 को हटाने समेत मोदी सरकार के कामकाज की चर्चा जनता के बीच करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी जनता को बताएंगे। 

शनिवार की शाम को अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सांसदों को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के साथ भाजपा के सभी सांसद और राज्यसभा सदस्य अमित शाह का संबोधन सुनने के लिए उपस्थित थे।

अमित शाह के संबोधन को सुनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब पांच बजे भाजपा कार्यालय में दाखिल हुए। उनके हाल में पहुंचने के साथ ही हाल का प्रवेशद्वार बंद कर दिया गया था।
 
गांधी जयंती से सरदार पटेल की जयंती तक तक चलेगी पदयात्रा
भाजपा अध्यक्ष ने इस पदयात्रा को शुरू करने के लिए गांधी जयंती दो अक्तूबर की तिथि दी है। यात्रा 31 अक्तूबर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती तक जारी रहेगी। इस दौरान प्रत्येक सांसद प्रतिदिन करीब 10 किमी. पैदल यात्रा करेंगे।

पदयात्रा के दौरान सांसदों के साथ स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चलेंगे। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सांसद करीब 150 किमी. यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान सांसद बूथ स्तर तक जाएंगे और लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *