अब रंगपंचमी बाद आएगी अगली लिस्ट, कांग्रेस रखेगी फूंक-फूंक कर कदम

भोपाल 
कांग्रेस ने पहली सूची जारी करने से पहले सभी गुटों को साधने का प्रयास किया। आगे भी कांग्रेस उम्मीदवारों के ऐलान में फूंक-फूंक कर कदम रखने की रणनीति पर ही चलेगी। जल्द ही कांग्रेस प्रदेश के उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी करेगी। जिसमें करीब दस लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होगा। 

कांग्रेस को अब 20 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करना है। जिसमें से छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम तय है।  मुरैना से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर को घेरने के लिए कांग्रेस इस सीट से एक बार फिर से विचार करेगी। हालांकि यहां पर कांग्रेस ने पहले रामनिवास रावत का टिकट लगभग तय कर दिया था। यहां पर टिकट का ऐलान करने से पहले विधायक एंदल सिंह कंसाना को मनाया जाएगा।

 इसके बाद यहां पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार का ऐलान करेगी। इसी तरह इंदौर, जबलपुर, विदिशा पर भी कांग्रेस की खास नजर है। इन तीनों सीटों पर कांग्रेस के सभी नेताओं के गुट हावी है। इन सभी गुटों को पहले साधा जाएगा, उसके बाद उम्मीदवार का ऐलान किया जाएगा। 

सतना से डॉ. राजेंद्र सिंह और सीधी से अजय सिंह का टिकट लगभग तय हो चुका है। इन दोनों के टिकटों का ऐलान करने से पहले कांग्रेस विंध्य के सभी गुटों को साधने का प्रयास करेगी। यहां पर कांग्रेस में इस वक्त जबरदस्त गुटबाजी सामने आई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक यहां की गुटबाजी की जानकारी पहुंच चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *