अब मंदसौर में मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर
उज्जैन के बाद राजधानी भोपाल में मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद प्रदेशभर में गहमागहमी का माहौल है। घटना के बाद से लोगों में जर्बदस्त आक्रोश है। स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में अब राजनीति भी गर्मा गई है। इसी बीच अब मंदसौर से तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के संजीत गांव की है। यहां आज रविवार सुबह शहर में एक तीन साल की बच्ची से उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। गनिमत रही कि बच्ची ने शोर मचा दिया और परिजन वहां सही समय पर पहुंच गए वरना मासूम वहशी दरिंदे की हवस का शिकार हो जाती। परिजनों ने आरोपी सलीम उर्फ सल्लू को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है। बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।बता कि दे कि मासूमों के साथ हो रही इन घटनाओं में ज्यादातर में परिवार के बहुत करीबी के ही शामिल होने की बात सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक मंडवा बस्ती के पास नाले में एक नौ साल की बच्ची का शव मिला था। बच्ची शनिवार रात 8 बजे से लापता थी। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इस बारे में कमला नगर थाना पुलिस को भी शिकायत की गई थी, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नही मिला था और सुबह उनका शव नाले से बरामद किया गया था। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। लापरवाही के चलते छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वावजूद इसके अबतक आरोपी फरार है। वही इससे पहले शनिवार को उज्जैन मे पांच साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। हालांकि इसमें आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने मासूम से दुष्कर्म करने के बाद उसका चेहरा  र्ईंट से कुचल दिया था और नदी में फेंक दिया था।अब मंदसौर से इस तरह की घटना सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *