अब दीवार पर टॉयलेट करने वाले सावधान, लोगों को मिलेगा करारा सबक
अकसर देखा जाता है कि लोग किसी भी जगह या किसी के दीवार पर पेशाब कर देते है। बहुत सी जगहों पर दीवार पर लिखी चेतावनी को भी लोग कई बार अनदेखा कर देते है। अब ऐसे लोगों को आप कैसे मना करेंगे। लेकिन अब ऐसे लोगों से निपटने के लिए एक खास तरह की दीवार तैयार की गई है जो उनके पेशान करने पर उन्हीं को ही गीला कर देगा।
बता दें यह दीवार जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली में बनाई गई है। नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के लोगों ने उन लोगों को सबक सिखाने का अनोखा तरीका निकाला है, जो दीवारें ‘गीली’ करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो जर्मनी में ऐसा नहीं कर सकते हैं।
इसके लिए ये लोग एक नए हाई-टेक पेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह पेंट खुद पर गिरने वाले किसी भी तरह के स्प्रे को वापस फेंक देता है। नाइटक्लब डिस्ट्रिक्ट के एक लोकल ग्रुप ने यहां की 2 मशहूर इमारतों पर स्पेशल वॉटर रेपलेंट पेंट लगा दिया है।
इस पेंट का इस्तेमाल शिपबिल्डिंग में भी किया जाता है। दरअसल, आप मान सकते है कि यह पेंट पेंट दीवारों पर पेशाब करने वाले लोगों को जवाब देता है कि वह गलत कर रहे हैं। इस पेंट से न सिर्फ दिवारों की बचत होती है बल्कि लोगों को सभी संदेश भी जाता है।