अब तो जनता को बताये की सरकार चला कौन रहा है :शिवराज

भोपाल
 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन मंत्री उमंघ सिंघार के बयान पर कांंग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। CM कमलनाथ हैं, लेकिन कैबिनेट मंत्री कह रहे हैं असली सरकार तो दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। कांग्रेस यह साफ करना चाहिए कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन है। उनकी चिठ्ठी जा रही है, कौन-कौन से काम हुए, बताओ। क्या मंत्री को धमकाने का अधिकार उनको है? इसलिए कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ ली कमलनाथ जी ने। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी हैं लेकिन हम नहीं कहते उनके कैबिनेट मंत्री कहते हैं कि असली सरकार तो दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। यह आरोप बीजेपी का नहीं है। अजीब स्थिति पैदा हो गई है बीजेपी का आरोप नहीं है। अब अगर दिग्विजय जी चला रहे हैं तो कैसे चला रहे हैं और क्या चला रहे हैं। उनकी चिट्ठी जा रही है कौन कौन से काम हुए कौन से नहीं। जो व्यक्ति संवैधानिक पद पर नहीं है क्या मंत्रियों को उसको हड़काने का अधिकार है। काम का हिसाब दो कौन से काम किस के काम। क्या वो काम जनता के हित में है। और पीछे से वही कह रहे हैं कि सरकार तो दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से वे अपील करते हैं कि वो हस्तक्षेप करें और स्थिति स्पष्ट करें कि मध्य प्रदेश का असली मुख्यमंत्री आखिर कौन है? ऐसे में हाईकमान ही ये तय करे कि प्रदेश में सरकार कौन चलाएगा, क्योंकि अफसर भी कंफ्यूज हैं कि किसकी सुने.. और किसकी न सुने।

क्या कहा था सिंघार ने

मध्य प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। एक निजी चैनल पर दिए गए अपने बयान में उमंग सिंघार ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ अच्छा काम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से सरकार को लगातार अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उमंग ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रयासों से मध्यप्रदेश में निवेश की स्थिति बनी है और वे लगातार अच्छा काम करके प्रदेश की छवि बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन दिग्विजय सिंह बार-बार अपने बयानों के चलते सरकार को अस्थिर कर रहे हैं। उमंग ने दिग्विजय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें पत्र लिखने का बहुत शौक है और उनके पत्र सरकार को अस्थिर करने की ही प्रयास होते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *