अफसर की पत्नी को विडियो कॉल, हो गया न्यूड

मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कफ परेड पुलिस ने एक शख्स को नौसेना के अधिकारी की पत्नी को विडियो कॉल कर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 36 वर्षीय आरोपी शख्स का नाम रविकांत तिवारी है। तिवारी पर आरोप है कि उसने पहले महिला को विडियो कॉल किया और इसके बाद अपने कपड़े उतारकर खुद को एक्सपोज किया। यह देखकर महिला काफी घबरा गई और उसने अपने पति को इस बारे में जानकारी दी।

महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ कफ परेड पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दो बार इस तरह की अश्लील हरकत की है। पुलिस आरोपी रविकांत को महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और विडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार कर घटना की जांच कर रही है।

अश्लील विडियो बरामद
आरोपी के पास से दो सेलफोन बरामद किए गए हैं, जिसमें आपत्तिजनक विडियो हैं। पुलिस को पता चला कि जिस नंबर से आरोपी रविकांत महिला को फोन कर रहा था वह राधा (बदला हुआ नाम) नामक महिला के नाम से रजिस्टर्ड है, जो विलेपार्ले में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *