अकाल का साया 5 जिलों में स्थिति ज्यादा खराब

रायपुर
प्रदेश में अल्पवर्षा के चलते अकाल की स्थिति बन रही है। अब तक पिछले वर्षों की तुलना में 20 फीसदी कम बारिश हुई है। बताया गया कि पांच जिले बेमेतरा, कवर्धा, दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव में हालत ज्यादा खराब है। यहां भू-जल का स्तर गिरने की वजह से कृषि पंपों से भी सिंचाई नहीं हो पा रही है। अब तक मात्र 27 फीसदी ही रोपाई हुई है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि सरकार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं और एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है।

श्री चौबे ने कहा कि अभी भी स्थिति नियंत्रण में है। क्योंकि हल्की बारिश हो रही है। यदि अगले 8-10 दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो समस्या पैदा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि पांच जिले बेमेतरा, कवर्धा, दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव में हालत ज्यादा खराब है। वजह यह है कि यहां पंप के जरिए मात्र 10 फीसदी ही सिंचाई हो पा रही है। इन जिलों में भू-जल स्तर में काफी गिरावट आई है। उन्होंने यह भी कहा कि पंपों के जरिए सिंचाई तभी हो सकती है, जब नदी-नाले भरे हों। अभी शिवनाथ जैसी नदी में भी ज्यादा पानी नहीं है। कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ फसल की स्थिति पर सरकार निगाह रखे हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्व विभाग की बैठक ले चुके हैं और राजस्व अधिकारियों को फसल का आकंलन करने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया कि प्रदेश में पिछले 10 साल में अब तक 512.2 मिमी वर्षा हुई थी। इसकी तुलना में अब तक मात्र 413.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यानी आज तक की तिथि में कुल औसत वर्षा 80.7 फीसदी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीजापुर जिले की चारों तहसील, कांकेर जिले की नरहरपुर, पंखाजुर, दुर्गकोंडल, भानुप्रतापपुर, चारामा, कांकेर के अलावा दरभा, बस्तर, नवागढ़, थानखम्हरिया, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, बालोद, मोहला, चौकी, डोंगरगांव, खैरागढ़, छुई खदान, छुरिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, खैरागढ़, पंडरिया, सहसपुर लोहारा, बोड़ला, पाटन, धमधा, दुर्ग, पौड़ी, पाली, कटघोरा, करतला, जैजैपुर, सक्ती, चांपा, पामगढ़, नवागढ़, बलौदा, अकलतरा, जांजगीर, लैलूंगा, खरसिया, धरमजयगढ़, तमनार, घरघोड़ा, सांरगढ़, पुसौर, रायगढ़, लोरमी, मुंगेली, पथरिया, मरवाही, कोटा, मस्तुरी, बिल्हा, बिलासपुर, कुरूद, बसना, सराईपाली, बागबहारा, पिथौरा, महासमुंद, सिमगा, भाटापारा, पलारी, कसडोल, बिलाईगढ़, तिल्दा, अभनपुर और रायपुर तहसील में स्थिति ज्यादा खराब है।

यही नहीं, सरगुजा संभाग के लखनपुर, उदयपुर, लुंडरा, सीतापुर, मैनपाठ, बतौली, प्रतापपुर, बलरामपुर, सामरी, शंकरगढ़, राजपुर, वाड्राफनगर, कांसाबेल, फरसाभार, कुनकुरी, मनोरा, दुलदुला आदि तहसीलों में भी कम बारिश हुई है। यहां भी पिछले सालों की तुलना में अधिकतम 70 फीसदी तक ही वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *