अंबिकापुर में महिला आरक्षक की मौत

अंबिकापुर
  सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के सिलमा गांव में शुक्रवार को एक महिला आरक्षक की मौत हो गई। महिला आरक्षक घरघोड़ा थाने में पदस्थ थी। बताया जा रहा है कि मृतका चांति पैंकरा ने डेढ़ माह पूर्व बच्चे को जन्म दिया था।

बच्चे के जन्म के बाद से ही महिला आरक्षक लगातार बीमार रह रही थी। मेटरनिटी लीव पर रहते हुए महिला का घर पर ही इलाज चल रहा था, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। चांति पैंकरा तीन वर्ष पूर्व पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *