अंतरित राशि के वितरण से किसानों को संकट के समय मिला सहारा

रायपुर
युवा यदि मन मे ठान ले तो सब कुछ कर सकता है।अन्य व्यवसायों की तरह यदि खेती को भी उन्नत और व्यावसायिक रूप से किया जाय तो खेती से भी भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना लॉकडाउन के समय में  किसानों को आर्थिक संबल दे रही है। वास्तव में अब सरकार किसानों को उसकी मेहनत का फल दे रहा है।

आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी के किसान विनोद कुमार दास को इस योजना के तहत् 21 मई को उनके खाते में 11 हजार 500रुपए की राशि जमा हुई है। वर्ष 2019-20 में कोसरंगी धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने अपना धान बेचा था। जिसके तहत् उन्हें अंतरण राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि लॉकडाउन के इस विपदा वाले घड़ी में शासन ने सही समय पर खाते में पैसे दिए हैं। उन्होंने बताया कि 66 क्विंटल धान बेचा है।सरकार द्वारा अभी दी जा रही अंतरित राशि से किसानो को खेती बाड़ी का काम शुरू करने में आसानी होगी। किसानों को खेती बाड़ी के लिए खाद-बीज की आवश्यकता होती है। ऐसे विकट समय में पैसे आने से अपने खेतों के लिए बीज एवं खाद खरीद सकेंगे।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों को उपज का सही दाम मिलने से युवा भी उन्नत खेती की ओर आकर्षित होंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को समझा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् लॉकडाउन के कठिन दौर से गुजर रहे किसानों के खातों में बोनस राशि अंतरित की गई । जिससे उनकों आर्थिक रूप से मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *