अंडर 14 का कैंप शुरू, पहले दिन लिया फिजिकल टेस्ट

बिलासपुर
क्रिकेट संघ बिलासपुर के अंडर 14 का कैंप शनिवार को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया।

खिलाड़ियों का ट्रायल तीन नवंबर को चयनकर्ताओं द्वारा लिया गया था। इसके बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए संभावितों को कैंप के लिए चयनित किया गया है। कैंप के पहले दिन अंडर 14 के कोच दिलीप सिंह और शब्बीर अली रिजवी ने खिलाड़ियों का फिटनेस कराया। वहीं क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराते हुए हमेशा अनुशासन में रहने की नसीहत दी। कैंप के दौरान सीएससीएस के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, अनुराग वाजपेयी, देवेंद्र सिंह, सुशांत रॉय, महेंद्र गंगोत्री, आशीष शुक्ला, रितेश शुक्ला, ओपी यादव, भूपेंद्र पांडेय, अभिषेक सिंह उपस्थित थे। ये जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *