ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी चढ़ा तेलंगाना का 8 साल का बच्चा

हैदराबाद 
तेलंगाना के महज आठ साल के समन्यु पोतुराजू ने पांच सदस्यों की अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कुशिउसज्को पर तिरंगा फहराकर भारत का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि समन्यु की टीम में उनकी मां लावण्य और उनकी बहन भी शामिल हैं। यह सफलता उन्होंने 12 दिसंबर को प्राप्त की।  

समन्यु की यह कोई पहली सफलता नहीं है। इससे पहले वह तंजानिया के माउंट किलिमंजारो को भी फतह कर चुके हैं, जिसके साथ ही उन्होंने इस पर्वत पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बनने का तमगा हासिल किया था। माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है। 

अपनी इस सफलता से समन्यु बेहद उत्साहित हैं और अपनी मां को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। उन्होंने कहा, 'अभी तक मैं चार पर्वतों को फतह कर चुका हूं और जापान के माउंट फूजी पर चढ़ाई की तैयारी कर रहा हूं। मेरा सपना पायलट बनना है।' समन्यु की मां उन्हें पर्वतारोहन के लिए बेहद उत्साहित करती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *