डीपीएस डिबेट में छात्रों की जंग, पत्रकार अफ़ाक़ हुसैन रहे निर्णायक

छिंदवाड़ा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस—बिशप, कैंपबेल, गिब्सन और वर्ड्सवर्थ के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतिभागियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपने मजबूत तर्क प्रस्तुत कर उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। चारों टीमों के बीच का मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा रहा।

इस बौद्धिक प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध टीवी पत्रकार अफ़ाक़ हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति शैली और तार्किक सोच की गहराई के आधार पर सभी का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की