सावधान: छिंदवाड़ा के बड़े हिस्से में सोमवार को रहेगा ‘ड्राय डे’, पाइपलाइन मरम्मत के चलते ठप रहेगी जलापूर्ति

छिंदवाड़ा। शहरवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। यदि आप शहर के प्रमुख रिहायशी इलाकों में रहते हैं, तो सोमवार के लिए पानी का इंतजाम पहले ही कर लें। नगर निगम द्वारा पाइपलाइन मरम्मत का बड़ा कार्य हाथ में लिया जा रहा है, जिसके कारण सोमवार को शहर की लगभग सभी प्रमुख टंकियों और डायरेक्ट सप्लाई लाइनों से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

प्रमुख रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र

नगर निगम की जलप्रदाय शाखा के अनुसार, शहर के अलग-अलग जोन में जलापूर्ति व्यवस्था इस प्रकार प्रभावित होगी:

शनिचरा बाजार टंकी क्षेत्र: गांधीगंज, लालबाग, चुनाभट्टी, बसंत कॉलोनी, बजरंग नगर, गणेश कॉलोनी, धरम टेकड़ी, बैंक कॉलोनी, यादव कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, शनिचरा बाजार, रामबाग, और सिवनी रोड क्षेत्र।

छोटी बाजार टंकी क्षेत्र: मेन रोड छोटी बाजार, पाटनी धर्मशाला, पुराना पावर हाउस, शशि चौक, रघुवंशी मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, पातालेश्वर, गीतांजलि कॉलोनी और त्रिलोकी नगर।

11 & 15 एमएलडी प्लांट क्षेत्र: वर्धमान सिटी, देवधाम, चंदन विहार, विनायक नगर, भारत नगर, चंदनगांव हाउसिंग बोर्ड, साउथ सिविल लाइंस, राजनगर और गुरैया रोड।

डीडीसी एवं सब्जी मंडी लाइन: विवेकानंद कॉलोनी, जज कॉलोनी, कोलाढाना, गुलमोहर कॉलोनी, चित्रकूट कॉम्प्लेक्स, सुभाष कॉलोनी, पंचशील, गीता नगर और पत्रकार कॉलोनी।

चंदनगांव एवं इमलीखेड़ा: पुरानी बस्ती चंदनगांव, 50 एएफ कॉलोनी, भरता देव रोड, कृष्णा आईटीआई के पास, सर्रा और धनिया क्षेत्र।