₹3000 में बिक रहा गैस सिलेंडर! कांग्रेस नेता कपाले ने जिला प्रशासन को घेरा।
छिंदवाड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले ने जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले भर में उपभोक्ता गैस के लिए भटक रहे हैं, जबकि प्रशासन मौन बैठा है।
कपाले ने बताया कि गैस आपूर्ति सामान्य होने के सरकारी दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। जमीनी हकीकत यह है कि उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 2000 से 3000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। जिले के कई हिस्सों में लोग सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित हैं और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
सुरेश कपाले ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि गैस एजेंसियों पर ताबड़तोड़ जांच की जाए ताकि खुलेआम हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लग सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो जनता का आक्रोश सड़कों पर नजर आएगा
