रविवार को आधे शहर की बुझेगी प्यास, 11 MLD प्लांट में आई बड़ी तकनीकी खराबी

छिंदवाड़ा। शहर की जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर नगर पालिक निगम ने आवश्यक सूचना जारी की है। 11 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के इनटेक वेल में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण शहर के बड़े हिस्से में जल संकट गहरा गया है। प्लांट का एक मुख्य पंप खराब होने से वर्तमान में यह अपनी कुल क्षमता से आधा ही कार्य कर पा रहा है।

इस तकनीकी खराबी का सीधा असर कल, 29 मार्च 2026 को होने वाली जल आपूर्ति पर पड़ेगा। नगर निगम के अनुसार, मुख्य टंकियों से जुड़े दर्जनों मोहल्लों और कॉलोनियों में पानी की सप्लाई या तो पूरी तरह बाधित रहेगी या बेहद कम दबाव के साथ होगी।

इन इलाकों के नागरिक रहें सतर्क:

विशेष रूप से चंदनगांव पंप हाउस कॉलोनी, डी.डी.सी. पानी टंकी, गुलाबरा, सब्जी मंडी क्षेत्र, साउथ सिविल लाइन, पंचशील कॉलोनी, गीता नगर, शनिचरा बाजार, लालबाग, चूनाभट्टा, गांधीगंज, नई आबादी, रेलवे स्टेशन एरिया, गुलज़ार नगर, सिवनी रोड, सुकलु ढाना, सर्रा, इमलीखेड़ा और थूनियाभांड जैसे क्षेत्रों में पानी की किल्लत रहेगी।

निगम की अपील:

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि उपलब्ध पानी का संचय करें और उसे व्यर्थ न बहाएं। पंप को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है।