छिंदवाड़ा: सांदीपनि विद्यालय गुरैया में 23 मार्च से मिलेंगे प्रवेश फॉर्म, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
छिंदवाड़ा | 18 मार्च 2026 सांदीपनि विद्यालय गुरैया, जिला छिंदवाड़ा में आगामी शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शासन के नियमों का पालन करते हुए शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रवेश में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
कक्षावार और माध्यम की जानकारी:
प्री-प्राइमरी (KG-1 व KG-2): हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में प्रवेश।
प्राथमिक (कक्षा 1ली से 4थी): कक्षा पहली, तीसरी और चौथी में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उपलब्ध है, जबकि कक्षा दूसरी में केवल हिंदी माध्यम में प्रवेश दिया जाएगा।
मिडिल एवं हाई स्कूल (कक्षा 5वीं से 9वीं): इन कक्षाओं में केवल अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश की पात्रता होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां और समय:
प्रवेश के इच्छुक अभिभावक और छात्र 23 मार्च 2026 से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म वितरण एवं जमा करने का समय प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक रहेगा।
