सिहोरा माल में सहस्र चंडी महायज्ञ: 19 मार्च से ट्रैफिक डायवर्ट, यात्रा से पहले देख लें पुलिस का नया रूट चार्ट

छिंदवाड़ा: श्री रामेश्वर धाम सिहोरा माल (सिवनी रोड) में आयोजित होने वाले सहस्र चंडी महायज्ञ (19-26 मार्च 2026) के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए छिंदवाड़ा पुलिस ने ‘ट्रैफिक डायवर्जन प्लान’ जारी किया है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मुख्य मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रमुख रूट डायवर्जन और मार्ग:

महायज्ञ के दौरान छिंदवाड़ा से चौरई और चौरई से छिंदवाड़ा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को निम्नलिखित परिवर्तित मार्गों का उपयोग करना होगा:

छिंदवाड़ा से चौरई: सभी प्रकार के वाहन प्रिंस होटल/अतरवाड़ा बायपास से भानादेही – पिंडरई – चांद – पांजरा होते हुए चौरई पहुँचेंगे।

चौरई से छिंदवाड़ा: वाहन चौरई – पांजरा – चांद – पिंडरई – भानादेही – अतरवाड़ा होते हुए छिंदवाड़ा में प्रवेश करेंगे।

पार्किंग व्यवस्था: मंदिर परिसर से 500 मीटर पहले ही वाहनों को पार्क करना अनिवार्य होगा। मुख्य मार्ग पर केवल श्रद्धालुओं के अधिकृत वाहनों को ही अनुमति मिलेगी।

आपातकालीन सेवाएं और हेल्पलाइन:

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ की व्यवस्था रहेगी। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए नागरिक पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 70491 29885 या थाना चौरई के नंबर 95754 19797 पर संपर्क कर सकते हैं।