डॉक्टरों ने कहा ‘ब्रेन डेड’ और घर ले जाने को कहा, एम्बुलेंस को लगे झटके से वापस लौटी विनीता की सांसें

कुदरत के एक अनोखे करिश्मे ने डॉक्टरों को भी हैरत में डाल दिया है। गंभीर रूप से बीमार विनीता को अस्पताल के डॉक्टरों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया था। परिजनों को बताया गया कि अब बचने की कोई उम्मीद नहीं है, जिसके बाद दुखी परिजन विनीता को एम्बुलेंस से घर ले जा रहे थे। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी तक शुरू हो चुकी थी।घटना पीलीभीत उत्तरप्रदेश की बताई जा रही है।

हादसे की खबर के बीच जब एम्बुलेंस सड़क के गड्ढों से गुजरी, तो एक जोरदार झटका लगा। इसी झटके के साथ ‘मृत’ समझी जा रही विनीता के शरीर में हलचल हुई और उनकी सांसें वापस चलने लगीं। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को अस्पताल की ओर मोड़ा, जहाँ दोबारा इलाज शुरू होने पर विनीता की स्थिति में सुधार देखा गया।

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक सड़क के झटके ने मौत के मुंह में जा चुकी महिला को नई जिंदगी दे दी।