गेहूं पंजीयन की तारीख 10 तक बढ़ी

छिंदवाड़ा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तारीख 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। हालांकि सर्वर डाउन होने के कारण शुक्रवार को भी किसानों को पंजीयन के लिए परेशान होना पड़ा। पहले गिरदावरी और अब सर्वर के कारण किसान पंजीयन के लिए परेशान हो रहा है।