विवाद में खूनी संघर्ष: पड़ोसी ने महिलाओं पर कुल्हाड़ी से किया हमला; अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा न लगने पर भड़के पीड़ित, CCTV आया सामने
छिंदवाड़ा: अंबेडकर नगर सुक्लूढाना में घर की सीढ़ी के पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपी नारायण साहू ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपनी पड़ोसी युवतियों और महिलाओं पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो युवतियों के पेट और हाथ में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोटें आई हैं।
बीच-बचाव करने आईं परिवार की दो अन्य महिलाओं को भी आरोपी ने जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी ने उनकी जाति (मेहरा समाज) को जानते हुए भी अभद्र टिप्पणी की और मारपीट की। घटना के दौरान छीना-झपटी में एक महिला का मंगलसूत्र भी गुम हो गया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हालाकि इस मामले परिजनों का आरोप है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जाने से मारने के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया है।
