केशव साहू पुनः बने म.प्र. तैलिक साहू महासभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष; जबलपुर संभाग की भी मिली जिम्मेदारी

छिंदवाड़ा (18 फरवरी 2026): म.प्र. तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  ओमप्रकाश साहू (भोपाल) एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू की सहमति से छिंदवाड़ा के वरिष्ठ सामाजिक नेता श्री केशव साहू को पुनः म.प्र. तैलिक साहू महासभा का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अपनी नई जिम्मेदारी के साथ श साहू को जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों—सिवनी, जबलपुर, मण्डला, डिण्डौरी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और कटनी की सामाजिक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु संभागीय प्रभारी भी बनाया गया है।

इस नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष अलकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश साहू, जिला युवा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू सहित तामिया, सौंसर, परासिया, अमरवाड़ा और चौरई के तहसील अध्यक्षों एवं समस्त सामाजिक बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। श्री केशव साहू ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।