सावधान! छिंदवाड़ा के भरतादेव प्लांट में सुधार कार्य शुरू, 10 से 13 फरवरी तक एक दिन छोड़कर होगी पानी की सप्लाई
छिंदवाड़ा नगर निगम के भरतादेव स्थित 11 MLD जल शोधन संयंत्र (WTP) में फिल्टर बेड के रखरखाव का कार्य दिनांक 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया जाना है। इस सुधार कार्य के कारण शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में इन चार दिनों के दौरान एक दिन छोड़कर (Alternate Days) जल प्रदाय किया जाएगा।
प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र:
चंदनगांव पंप हाउस कॉलोनी और D.D.C. पानी टंकी क्षेत्र।
गुलाबरा, सब्जी मंडी पानी टंकी से जुड़े क्षेत्र जैसे साउथ सिविल लाइन चौक, पंचशील कॉलोनी और गीता नगर।
शनिचरा बाजार टंकी से लालबाग, चूनाभट्टा, डी. नेमा वाली गली, गांधीगंज और नई आबादी।
रेलवे स्टेशन के सामने का एरिया, गुलज़ार नगर, सिवनी रोड, नूरी टेंट वाली गली।
सुकलु ढाना, सर्रा, इमलीखेड़ा चौक, इमली खेड़ा बस्ती और थूनियाभांड।
नागरिकों से अनुरोध है कि वे पानी का सीमित और संयम से उपयोग करें तथा आवश्यकतानुसार भंडारण करके रखें।
