छिंदवाड़ा में गूँजा शौर्य का शंखनाद: बजरंग दल की विशाल धर्मसभा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय संयोजक ने दिया एकजुटता का मंत्र

छिंदवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के तत्वावधान में आज कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैदान में विशाल धर्मसभा और शौर्य जागरण यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और धर्मप्रेमी शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भगवामय नजर आया।

जिहादी मानसिकता के विरुद्ध खड़े होने का आह्वान

धर्मसभा को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन जी प्रजापत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हिन्दुओं को अपनी सुरक्षा और राष्ट्र की अखंडता के लिए एकजुट होना अनिवार्य है। उन्होंने देशविरोधी और जिहादी मानसिकता के विरुद्ध एक साथ खड़े होने की बात कही। इस दौरान मैदान में मौजूद हजारों युवाओं ने “जय श्रीराम”, “वीर बजरंगी-हर हर महादेव” और “अयोध्या तो झांकी है, मथुरा-काशी अभी बाकी है” के गगनभेदी जयकारे लगाए।

मंच पर मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी

कार्यक्रम में पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। मंच पर बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक विश्व वर्धन भट्ट, प्रांत संयोजक यतेंद्र पाठक, विहिप के विभाग मंत्री ऋषिराज बैस, जिलाध्यक्ष (विहिप) ठा. अरविंद प्रताप सिंह, परासिया जिलाध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह, विभाग संयोजक शैलेष यदुवंशी, विभाग सह मंत्री नकुल विश्वकर्मा और सह मंत्री रुपेश लाँजीवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला मंत्री व प्रांत सह संयोजक तरस्वी उपाध्याय द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन बजरंग दल के संयोजक गौरव सेन ने किया।

नगर में निकला विशाल पथ संचलन

धर्मसभा के पश्चात विशाल शौर्य जागरण यात्रा का पथ संचलन निकाला गया। यह यात्रा धर्मसभा स्थल से प्रारंभ होकर सत्कार तिराहा, BSNL कार्यालय, जेल तिराहा, बस स्टैंड, अमित ठेंगे स्मारक और यातायात थाना सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ और अंत में पुनः सभा स्थल पर पहुँचकर यात्रा का समापन किया गया।

जिला संयोजक गौरव सेन के घर पर जन्मदिवस की शुभकामनायें भी दी