दोस्त से उधार लेकर लॉटरी खरीदी, किस्मत चमकी और मिले 11 करोड़ रुपये!
गरीबी और संघर्ष के बीच जीवन गुजार रहे राजस्थान के एक साधारण सब्जी विक्रेता के लिए, किस्मत ने ‘छप्पर फाड़ के’ दिया है। जयपुर के कोटपुतली निवासी अमित सेहरा ने पंजाब स्टेट लॉटरी-दिवाली बम्पर 2025 का सबसे बड़ा इनाम यानी 11 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत लिया है।
दोस्त की मदद से खरीदा था टिकट
अमित सेहरा की यह कहानी दर्शाती है कि एक छोटी सी मदद कैसे किसी की जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकती है। अमित ने पंजाब के बठिंडा में अपने एक दोस्त से पैसे उधार लेकर यह लॉटरी टिकट खरीदा था। लॉटरी का परिणाम 31 अक्टूबर को घोषित हुआ और जब उन्हें अपनी जीत का पता चला, तो उनकी आँखें भर आईं।
उधार लेकर गए इनाम लेने
जीत की खुशी के साथ एक अजीब स्थिति यह थी कि अमित के पास चंडीगढ़ जाकर इनाम की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए भी पैसे नहीं थे। उन्होंने दोस्त से दोबारा उधार लिया और चंडीगढ़ पहुंचे।
