मध्यप्रदेश: 24 IAS, 12 कलेक्टर के तबादले : शीलेंद्र सिंह नगरीय प्रशासन अपर सचिव:छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह होंगे

मध्यप्रदेश सरकार ने देर रात 24 आईएएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला करते हुए 12 जिलों के कलेक्टर बदले हैं। इस फेरबदल में छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा और नरसिंहपुर जिलों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

प्रमुख जिलों में बदलाव

छिंदवाड़ा:इस जिले के कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की जगह नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। उनकी जगह हरेन्द्र नारायण को छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। ये छिंदवाड़ा में जिला पंचायत सीईओ रह चुके है।

सिवनी:सिवनी की कमान अब शीतला पटले को सौंपी गई है। वे पहले नरसिंहपुर की कलेक्टर थीं और राज्य सरकार ने उन्हें सिवनी भेजा है। साथ ही, पूर्व कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम की कमिश्नर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नरसिंहपुर:नरसिंहपुर के पूर्व कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी स्थानांतरित किया गया। उनकी जगह रजनी सिंह को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

पांढुर्णा:पांढुर्णा कलेक्टर पद पर नीरज कुमार वशिष्ठ को नियुक्त किया गया है। उन्होंने पहले संचालक, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग में कार्य किया था। वहीं, पहले पांढुर्णा कलेक्टर रहे अजय देव शर्मा को उप सचिव, राजस्व विभाग तथा भू-संसाधन प्रबंधन (भोपाल) के अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य जिलों में बदलाव

राज्य सरकार ने अन्य जिलों में भी मना कई कलेक्टरों को नए पदों पर तैनात किया है। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

पन्ना : कलेक्टर सुरेश कुमार को पन्ना से हटाकर चंबल संभाग, मुरैना में वि.क.अ.-सह-आयुक्त बनाया गया। वहीं उषा परमार को पन्ना कलेक्टर नियुक्त किया गया।

डिंडौरी : कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह को हटाकर उन्हें संचालक, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग में भेजा गया।

भिंड : विवादों में रहे कलेक्टर संजय श्रीवास्तव को हटाकर किरोड़ी लाल मीना को भिंड का नया कलेक्टर बनाया गया।

रतलाम : कलेक्टर राजेश बाथम को वन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है, और मिशा सिंह को रतलाम कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

निवाड़ी : कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है।

सिंगरौली : कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को राजस्व विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

अलीराजपुर : कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है।

मुरैना : कलेक्टर अंकित अस्थाना को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के उप सचिव पद पर भेजा गया है।

भोपाल निगम : संस्कृति जैन को नगर निगम भोपाल की कमिश्नर एवं मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है।