हापुड़ में हैरान कर देने वाला मामला: ऑपरेशन में युवक के पेट से निकले 49 सामान
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के देवनंदिनी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक ऐसा ऑपरेशन किया, जिसने सभी को दंग कर दिया। 40 वर्षीय युवक सचिन (निवासी बुलंदशहर) के पेट से 29 स्टील की चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 नुकीले पेन निकाले गए।
जानकारी के अनुसार, सचिन नशे की लत से पीड़ित था। परिजन उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए थे। वहां तनाव और गुस्से में उसने धीरे-धीरे चम्मच, टूथब्रश और पेन निगलना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद उसे पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिवारजन उसे अस्पताल लाए।
डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो पेट में धातु और प्लास्टिक की कई चीजें नजर आईं। इसके बाद तुरंत ऑपरेशन किया गया और कुल 49 वस्तुएं बाहर निकाली गईं। फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति का इलाज जारी है।
