चौरई :नवजात की मौत:लेबर रूम के बजाय प्रसूति को सामान्य वार्ड में एडमिट करने वाली नर्सिंग ऑफिसर निलंबित

छिंदवाड़ा :कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई की नर्सिंग ऑफिसर वीणा ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कदम 12 सितंबर 2025 को हुई नवजात मृत्यु के गंभीर प्रकरण की जांच के बाद उठाया गया।

जांच में पाया गया कि प्रसूता की गंभीर स्थिति की जानकारी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक को नहीं दी गई, महिला को लेबर रूम में रखने के बजाय सामान्य वार्ड में रखा गया और जिला चिकित्सालय रेफर करने पर परिजनों द्वारा मना करने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक नहीं पहुँचाई गई। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत पाया गया।

कलेक्टर ने बताया कि निलंबन अवधि में वीणा ठाकुर का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी छिंदवाड़ा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह आदेश तुरंत प्रभावी होगा।