पूर्व MLA पं. रमेश दुबे को जिला अध्यक्ष,सांसद और पूर्व विधायक बधाई देने पहुंचे: पूर्व मंत्री और MLA ने फोन पर बधाई दी:बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे

छिंदवाड़ा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं चौरई क्षेत्र के पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे का जन्मदिन गुरुवार को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शुभकामनाएं देने वालों का तांता उनके निवास पर लगा रहा।

पं. दुबे ने ब्रम्हलीन पूज्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का स्मरण करते हुए पूजन-अर्चन और वृक्षारोपण से दिन की शुरुआत की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने परिवार की उपस्थिति में केक काटकर शुभकामनाएं दीं और जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल वितरित की।

नगर के सांदीपनी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश सरकार की योजनांतर्गत स्कूटी वितरित की गई। इस अवसर पर पं. दुबे ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने भी केक काटकर बधाई दी।

इसके बाद जोड़ा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना हुई और समिति सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। कम्युनिटी हॉल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, अन्य वरिष्ठ नेता और पं. दुबे मौजूद रहे।

जन्मदिन पर सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, तो दोपहर बाद सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू ने चौरई पहुंचकर बधाई दी। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह और अमरवाड़ा विधायक ने दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी पं. दुबे को बधाई दी।

शाम को सादगी सुंदरकांड ग्रुप द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।