शिक्षक शिल्पकार की भांति करते हैं भावी पीढ़ी का निर्माण : सांसद बंटी विवेक साहू

शिक्षक दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि शिक्षक एक शिल्पकार की तरह भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। वास्तव में वे राष्ट्र निर्माता होते हैं, जो बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, त्याग और समर्पण जैसे संस्कारों का संचार करते हैं।

सांसद बंटी साहू ने छिन्दवाड़ा और चौरई में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में सैकड़ों शिक्षकों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें शॉल, श्रीफल और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्श आज भी प्रेरणादायी हैं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्योहारों से पहले जीएसटी पर छूट देकर देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए नया वेतनमान लागू कर उन्हें उपहार प्रदान किया है।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों और समाज को ‘स्वदेशी वस्तुओं’ के उपयोग के लिए प्रेरित करें, जिससे भारत आत्मनिर्भर बन सके।

पूर्व राज्यपाल और कलेक्टर ने की सराहना

कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष शिक्षकों का सम्मान करना सांसद साहू की सराहनीय पहल है।

कलेक्टर शैलेंद्र सिंह ने भी शिक्षकों की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी लगन का ही परिणाम है कि जिले के विद्यार्थियों का बड़ी संख्या में जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं में चयन हो रहा है।

छिन्दवाड़ा कार्यक्रम में उपस्थिति

कार्यक्रम में महापौर विक्रम आहके, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, परासिया नगरपालिका अध्यक्ष विनोद मालवी, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, लीला बजोलिया, रमाकांत पटेल, नीरज रघुवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रकुमार चन्दू जैन, प्रभुनारायण नेमा, राजू नरोटे, जीत सिंह, जिला पंचायत सीओ अग्रीम कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

चौरई कार्यक्रम में उपस्थिति

चौरई के सम्मान समारोह में भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण कपूर, राजू परमार, आशीष ठाकुर, रमेश पौफली, मंडल अध्यक्ष मदन राय, नीरज सिंह ठाकुर, गोपाल कवरेती, जिला कार्यालय मंत्री अखिलेश लांबा, चन्द्रकुमार चन्दू जैन, विश्वेन्द्र सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।