उमरेठ मार्ग पर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत – दो घायल

छिंदवाड़ा। उमरेठ मार्ग पर सोमवार को बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक परासिया निवासी 17 वर्षीय हरिनारायण पंद्राम अपने दोस्तों अन्नू और नीलेश के साथ उमरेठ जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरिनारायण को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।