छिंदवाड़ा वीआईपी रोड पर सड़क हादसा: मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को कार ने टक्कर मारी: घायल महिला पुलिसकर्मी की पत्नी
छिंदवाड़ा। बुधवार सुबह शहर के वीआईपी रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे मोहित चश्मालय के सामने हुई। हादसे के वक्त कार ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला के पति रेखन शाह उइके एमपी पुलिस में पदस्थ हैं और वर्तमान में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में ड्यूटी पर तैनात हैं। दंपति पुलिस लाइन में निवास करते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना करने वाले वाहन का नंबर MP28 ZF 4844 है। हादसे के बाद घायल जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।