इंदौर:लापता सोनम गाजीपुर में मिली: पति राजा की कराई थी हत्या:मेघालय के सीएम ने दी जानकारी
मेघालय में युवक राजा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि हत्या की साजिश उसकी पत्नी सोनम ने रची थी। सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छिपी थी, जहां से पुलिस दबाव के चलते उसने सरेंडर कर दिया। हत्या में शामिल तीन शूटरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद के चलते सोनम ने सुपारी देकर पति की हत्या करवाई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे मेघालय में सनसनी फैल गई है।
