जुन्नारदेव :टू-व्हीलर सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत
जुन्नारदेव के अंबाड़ा के नजरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। घटना उस समय घटी जब दंपति टू-व्हीलर से सफर कर रहे थे और एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में इंदिरा बाई पति सोहन धुर्वे (उम्र 35 वर्ष) और सोहन धुर्वे (उम्र 50 वर्ष), निवासी चिखलमऊ, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम छा गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं। जुन्नारदेव पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 169/25 दर्ज करते हुए अज्ञात वाहन की जांच में जुटी हुई।
