पांढुर्णा में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, दर्जनों घायल

शुक्रवार देर रात पांढुर्णा तहसील के मारुड गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक पिकअप वाहन (MH 21 BH 4785) अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रात लगभग 1 बजे हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

दर्दनाक हादसे में महिला की मौत

वाहन पलटने से शिवकली मर्सकोले (उम्र 40 वर्ष, निवासी मालखेड़ा) की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवारों को तत्काल डायल 100 और 108 एंबुलेंस की मदद से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल चार बच्चे नागपुर रेफर

इस हादसे में चार बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। जिनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया।
गंभीर रूप से घायल बच्चों के नाम हैं:

पायल धुर्वे (16)

आदित्य इवनाती (13)

अंश धुर्वे (11)

टीनू वरकड़े (16)

सामान्य रूप से घायल अन्य व्यक्तियों की सूची

इस दुर्घटना में घायल अन्य बारातियों में शामिल हैं:

रतिराम कुमारे (40, जामली)

गोकुल इवने (40, मालखेड़ा)

सविता धुर्वे (36)

कैलाश उईके (42)

आशाराम सलामे (41)

शारदा आहके (65)

शांता बाई आहके (52)

करण धुर्वे (18)

नयन धुर्वे (18)

कुणाल धुर्वे (19)

सुगना वट्टी (24, वरुड)

घायल बच्चों की सूची:

दीनू वरकड़े (16)

अनूप धुर्वे (17)

सिद्धार्थ सलामे (13)

विजय उईके (16)

रितिका सरेआम (12)

सोमेश्वर आहके (8)

सोहम कवदेती (12)

प्रशासन की निगरानी, जांच जारी

प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को गति दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधा मोड़ हादसे की वजह मानी जा रही है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।