मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 928 जोड़े लेंगें सात फेरे,सुबह 8 बजे वर -वधु पक्ष को करवानी होगी एंट्री:यातायात नहीं होगा बाधित

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर एक विशाल सामूहिक विवाह एवं निकाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 928 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

वर-वधु पक्ष के लिए विशेष निर्देश:

सभी वर-वधु पक्ष के सदस्यों को सुबह 8 बजे तक दशहरा मैदान पहुंचना होगा।

आगमन के बाद उन्हें निर्धारित काउंटर पर पंजीयन/प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विवाह स्थल पर किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं।

प्रत्येक जोड़े को आयोजन स्थल में प्रवेश के बाद उनके लिए तय की गई जगह पर भेजा जाएगा।

दूल्हों की बारात सुबह ठीक 08 बजे दशहरा मैदान से इनर ग्राउंड के लिए रवाना होगी।

इनर ग्राउंड पहुंचकर विधि-विधान से विवाह/निकाह की रस्में पूरी की जाएंगी।

मुख्यमंत्री से संवाद:

इस आयोजन की खास बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव सुबह 09:30 बजे नवविवाहित जोड़ो से संवाद करेंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे।

यातायात व्यवस्था में बदलाव:

कार्यक्रम को देखते हुए स्थानीय ट्रैफिक प्लान में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर सिंगल रोड पर यातायात चालू रखा जाएगा, लेकिन वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की गई है।

नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर तैनात रहेगी, ताकि कहीं कोई अव्यवस्था न हो।

आमजन से अपील है कि वे सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच आयोजन क्षेत्र की ओर अनावश्यक न आएं।

भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं:

 

नगर निगम छिंदवाड़ा द्वारा आगंतुकों के लिए भोजन, पेयजल, छाया और स्वास्थ्य सुविधा की पूरी व्यवस्था की गई है।

 

प्रशासनिक तैयारी और निगरानी:

 

मंगलवार को जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह एवं नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।