छिंदवाड़ा:शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का बड़ा बयान: वक्फ बोर्ड खत्म हो या सनातन बोर्ड बने, बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन
द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान वक्फ बोर्ड और पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश में वक्फ बोर्ड जैसी संस्थाओं का कोई औचित्य नहीं है और इसे पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। इसके स्थान पर उन्होंने सनातन बोर्ड बनाने की बात कही।
शंकराचार्य ने कहा, “भारत का संविधान सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए। 1950 में जो संविधान लागू हुआ उसमें वक्फ बोर्ड का कोई उल्लेख नहीं है। यह हमारी संपत्ति हड़पने का एक षड्यंत्र मात्र है।”
पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा को लेकर भी शंकराचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वहां जम्मू-कश्मीर जैसे हालात बनते जा रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए केंद्र सरकार को तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए।शंकराचार्य के इन बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

