भगवान श्रीराम की शोभायात्रा दशहरा मैदान पहुंची :पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए:VIDEO LINK

https://youtube.com/shorts/Nr0PPfCUysU?si=Dozc_aHSACjW6yWU

वीडियो देखिए:

शहर के हृदय स्थल पर स्थित सत्य धर्म मंडल द्वारा संचालित श्रीराम मंदिर में राम नवमी के पावन अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य जन्मोत्सव मनाया गया।

दोपहर ठीक 12:00 बजे मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा, जब प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव विधिवत मनाया गया। इस अवसर पर श्रीराम स्तुति का पाठ, भजन-कीर्तन एवं महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू के साथ-साथ सत्य धर्म मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल सोनी, सचिव सतीश दुबे ‘लाला  सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने महा आरती में भाग लेकर प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद प्राप्त किया।

महा आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और अनुशासन का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

आज छिंदवाड़ा में हुए विभिन्न आयोजन

चैत्र शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा शहर में रामनवमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य धार्मिक शोभायात्राएं, रथ यात्रा, झांकियों का प्रदर्शन, महाआरती और भंडारे जैसे आयोजन होंगे। आयोजनों के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

हिंदू उत्सव समिति द्वारा आज छिंदवाड़ा में एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। दादाजी धूनी वाले मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई यह पदयात्रा दशहरा मैदान तक गई, जहां इसका समापन भव्य आरती के साथ हुआ।

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का वीडियो – https://youtube.com/shorts/lGu1RnTNOJc?si=-glO5Ugu1kdI6Hbk

शोभायात्रा में महाकाली, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, भगवान शंकर और मां दुर्गा की भव्य झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं। भक्ति रस में डूबी वानर सेना और महिला बैंड की प्रस्तुतियों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक आतिशबाजी और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

 

इस बार शोभायात्रा का विशेष आकर्षण यह रहा कि पहली बार यह पदयात्रा के रूप में आयोजित की गई, जो समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष शनटी बेदी के आग्रह पर संपन्न हुई। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धा और उत्साह से लबरेज नजर आए।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ-साथ हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष शनटी बेदी, चौधरी चंद्रभान, शेषराव यादव, विश्वनाथ ओकटे, कांता सदारंग, आनंद बख्शी, धर्मेंद्र सोनू मागो, योगेश सदारंग, अजय सक्सेना, दिवाकर सदारंग, पप्पू यादव सहित कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की सफलता पर समिति ने सभी सहभागियों और श्रद्धालुओं का आभार प्रकट करते हुए इसे सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

 

 

 

वहीं, श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा दोपहर 12 बजे संतोषी माता मंदिर चारफाटक से भगवान श्रीराम की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शनिचारा बाजार, जलाराम चौक, नई आबादी, काली माता मंदिर नाका, श्याम टॉकीज होते हुए पुनः चारफाटक में समाप्त होगी।

अन्य आयोजन:
श्रीराम मंदिर, छोटी बाजार में सुबह 9 बजे झंडा वंदन हुआ, 10 बजे भजन संकीर्तन, 12 बजे महाआरती और महाप्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम 7 बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचेगी।

यातायात डायवर्जन और प्रतिबंध:
रामनवमी के दिन शहर में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

डायवर्जन पॉइंट्स:
चौपाल सागर, रेलवे स्टेशन, चारफाटक, लालबाग चौक, पाटनी पेट्रोल पंप, यातायात चौक, पुलिस लाइन गेट, देव होटल तिराहा, मोहन नगर कट, डी-काट तिराहा, सत्कार तिराहा, जेल तिराहा आदि से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रमुख मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था:

नरसिंहपुर से आने वाले वाहन: खापाभाट – SP ऑफिस – VIP रोड – खजरी चौक – बस स्टैंड

सिवनी से आने वाले: रेलवे स्टेशन पार्किंग, वापसी हेतु रैक पॉइंट व चित्रकूट मार्ग

परासिया से: सर्किट हाउस – VIP रोड – खजरी चौक – बस स्टैंड

नागपुर से: निर्धारित मार्ग, भीड़ होने पर चर्च मैदान या अन्य वैकल्पिक रूट

पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्था:
श्रीनाथ स्कूल और पोला ग्राउंड के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। आपात स्थिति में नागरिक मोबाइल नंबर 7000549056 पर संपर्क कर सकते हैं।

अपील:
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और नियमों का पालन कर पर्व को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग करें।