ई पी पी इंपैक्ट :समग्र आई डी सुधार के बाद संध्या मंडराह को फिर मिलेगा योजनाओं का लाभ
एक महत्वपूर्ण सुधार के तहत संध्या डेहरिया के दस्तावेजों में की गई गलती को प्रशासन ने ठीक कर दिया है। पहले पति की मृत्यु के बाद संध्या डेहरिया को समग्र आईडी में मृत घोषित कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें 10 महीने से कोई भी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी इस दौरान खराब हो गई थी।
ई पब्लिक प्लेटफार्म ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया और कुछ ही घंटों के भीतर प्रशासन ने संज्ञान लेकर संध्या के दस्तावेजों में सुधार कर दिया। अब उनके समग्र आईडी अपडेट होने के बाद संबल योजना जैसे महत्वपूर्ण लाभ मिल पाएंगे।
सुधार प्रक्रिया के बाद संध्या को अब सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और मीडिया के योगदान से यह मामला हल हुआ, जिससे कई परिवारों को राहत मिली है।
समग्र आईडी में सुधार: संध्या मंडराह को फिर मिलेगा योजनाओं का लाभ
समग्र आई डी में हुई थी त्रुटि
समग्र आईडी में त्रुटिवश मृत घोषित की गई संध्या मंडराह को अब पुनः शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगस्त 2024 में गलती से मृत दर्ज होने के कारण वे लाड़ली बहना योजना, संबल योजना सहित अन्य योजनाओं से वंचित थीं।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी समग्र आईडी अपडेट कर दी है। अब वन क्लिक प्रक्रिया के तहत लाड़ली बहना योजना की राशि सीधे उनके खाते में जमा होगी। साथ ही, संबल योजना के तहत ₹20,000 की सहायता राशि भी प्रदान की जा चुकी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी संशोधित सूचियों को शासन को भेज दिया है ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
