सांसद साहू ने पत्रकारों को कराया संसद भ्रमण, साथ में किया भोजन, प्रेस क्लब ने जताया आभार

 सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर छिंदवाड़ा के पत्रकारों को पहली बार संसद भवन का विशेष भ्रमण कराया गया। इस दौरान पत्रकारों ने शून्यकाल की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से दर्शक दीर्घा से देखा और संसदीय प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा के पत्रकारों ने सांसद साहू से संसद भवन भ्रमण और कार्यवाही देखने का अनुरोध किया था। सांसद ने इसे सहर्ष स्वीकारते हुए दिल्ली यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था कराई। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान सांसद साहू ने पत्रकारों के साथ दोपहर और रात के भोजन में भी सहभागिता की, जिससे एक आत्मीय माहौल बना।

प्रेस क्लब ने जताया आभार
दिल्ली भ्रमण पर गए पत्रकारों ने कहा कि अब तक वे संसद की कार्यवाही केवल टीवी और मोबाइल पर देखते आए थे, लेकिन पहली बार इसे सामने से देखने का अविस्मरणीय अनुभव मिला। उन्होंने सांसद साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था की, बल्कि बड़े भाई की तरह आत्मीयता भी दिखाई

इस दौरान पत्रकारों ने इंडिया गेट सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया। दिल्ली यात्रा में  न्यूज स्टेट के महेश चांडक, सहारा समय के आशीष ठाकुर,अग्निबाण के श्याम साहू एनडीटीवी के शाश्वत शर्मा और दिनेश बंदेवार शामिल रहे। सभी ने सांसद बंटी विवेक साहू का विशेष धन्यवाद किया और इस ऐतिहासिक यात्रा को यादगार बताया।प्रेस क्लब ने सांसद को आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों के अनुरोध पर सांसद ने इस यात्रा के लिए आश्वस्त किया था।