भोपाल ने दर्ज किया नया विश्व रिकॉर्ड बनाई दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली
भोपाल ने दर्ज किया नया विश्व रिकॉर्ड बनाई दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली
भोपाल : स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के मौके पर भोपाल में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।इस खास दिन के उपलक्ष में विवेकानंद की 18 हजार स्क्वेयर फीट की खास 3डी रंगोली बनाई गई है।
युवा दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के भोपाल के शौर्य स्मारक में विश्व की सबसे बड़ी 3डी रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी।स्वामी विवेकानंद की यह रंगोली 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनाई गई। इसके साथ ही राजधानी भोपाल के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ। यह विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाई गई। जिसमें सबसे पहले स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर बनाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र और उनके बगल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का चित्र बनाया गया हैं।
इसका आकार 225X80 है।इसे बनाने में 4 हजार किलो रंगों का इस्तेमाल किया गया।
इसके साथ भोपाल में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है
इस खास 3-डी रंगोली को बनाने में 48 घंटे का समय लगा।इस रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने तैयार किया है।