कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नगर पालिक निगम की सेवा होगी प्रभावित

कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नगर पालिक निगम की सेवा होगी प्रभावित

नगर पालिक निगम, कर्मचारी संघ सयुक्त मोर्चा के तत्वधान में समस्त कर्मचारी 8 जनवरी से करेंगे कामबंद

नगर पालिका निगम कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा ने आज विगत 2 माह का वेतन नहीं मिलने के कारण आज कलेक्टर को ज्ञपान सौपा और अवगत कराया की निगम में कार्यरत नियमित, विनियमित, दैनिक वेतनभोगी एवं अनुबंधित कर्मचारियों का विगत 2 माह नबम्बर माह 2024 एवं दिसम्बर माह 2024 का वेतन भुगतान नहीं किया गया है जिससे कर्मचारी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। लोन की किस्त नही जमा होने के कारण सरचार्ज लग रहा है, बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। अतः महोदय जी से निवेदन है कि निकाय में कार्यरत सभी कर्मचारियों का दिनांक 07 जनवरी 2025 तक 2 माह का वेतन भुगतान करवाने का निवेदन किया गया। और चेतावनी भी दी की अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो दिनांक 07 जनवरी 2025 तक वेतन भुगतान न होने की स्थिति में नगर पालिक निगम, कर्मचारी संघ सयुक्त मोर्चा के तत्वधान में समस्त कर्मचारी दिनांक 08 जनवरी 2025 से संपूर्ण कामबंद कर हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर पालिक निगम, छिन्दवाड़ा प्रशासन की होगी।