जहर सेवन से वृद्ध की मौत
जहर सेवन से वृद्ध की मौत
ख़बर छिंदवाड़ा:कोतवाली थान क्षेत्र के रहने वाले युवक की जहर सेवन के बाद इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार कृष्णाराव पिता गोमाजी मड़के उम्र 50 ने अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात जहर का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात 9 बजे करीब उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है मृतक के जहर सेवन के कारणों के बारे में परिजनों से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा।