मध्य प्रदेश में बंपर भर्तियां 15 परीक्षाओ का कैलेण्डर जारी

मध्य प्रदेश में बंपर भर्तियां 15 परीक्षाओ का कैलेण्डर जारी

मध्यप्रदेश में साल 2025 में सरकारी नौकरियों में बंपर भर्ती होगी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगा। मंडल ने 15 परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी किया है।

ईएसबी ने जिन पदों के लिए कैलेंडर जारी किया है, उनमें आईटीआई, वन, पुलिस, जेल, महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग स्कूल शिक्षक, शामिल हैं। फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो दिसंबर तक चलेगी। कुछ विभागों में भरे जाने वाले पदों की संख्या अभी तय होनी बाकी  है।

माध्यमिक शिक्षकों के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें खेल, गायन-वादन और नृत्य समेत विषय विशेषज्ञों की चयन परीक्षा भी होगी। प्राथमिक शिक्षकों के लिए भी चयन परीक्षा होगी, पर संख्या तय नहीं है। नर्स के 2267 पद हैं।

एक लाख पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू

प्रदेश में एक लाख पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत ऊर्जा विभाग ने की है। विभाग ने एमपी ऑनलाइन के जरिए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 खाली पदों के लिए दिसंबर में विज्ञापन भी जारी कर दिया था। यह भर्ती पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जरिए की जा रही है। इसमें कैंडिडेट्स 23 जनवरी 2025 तक आवेदन  कर सकते हैं।

1000 से कम खाली पद वाले  विभाग जेल विभाग 863, श्रम विभाग 845 ,वाणिज्यिक कर विभाग 706, महिला और बाल विकास विभाग 692,पर्यावरण विभाग 567,सहकारिता विभाग 606, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग 399, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग 437, एमएसएमई विभाग 382 योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग 266 ,पर्यटन विभाग 243 सामान्य प्रशासन विभाग 148,सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) 141,खनिज साधन विभाग 136, भोपाल गैस त्रासदी और पुनर्वास विभाग 116 औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग 110 ,जनजातीय कार्य विभाग 109, लोक निर्माण विभाग 81, के खली पद वाले विभाग में भर्ती की जायेगी।

देखें केलेण्डर :-

1.समूह-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा  परीक्षा तिथि: 15 फरवरी 2025 पदों की संख्या: 2267

2.मध्यप्रदेश महिला बाल विकास पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा (एमपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती) परीक्षा तिथि: फरवरी 2025 पदों की संख्या: 426

3.समूह-04 सहायक वर्ग-03 और अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा परीक्षा तिथि: मार्च 2025 पदों की संख्या: 500

4. मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 वर्ग 2 एवं वर्ग 3 माध्यमिक शिक्षक (खेल, गायन, वादन, नृत्य) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, गायन, वादन, नृत्य) चयन परीक्षा तथा माध्यमिक (विषय) शिक्षक चयन परीक्षा परीक्षा तिथि: मार्च 2025 पदों की संख्या: 10,000

5. मध्यप्रदेश प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा परीक्षा तिथि: अप्रैल 2025 पदों की संख्या निर्धारित नहीं है

6.समूह-01 उप समूह-01 परीक्षा परीक्षा तिथि: अप्रैल 2025 पदों की संख्या: 247

7.समूह-01 उपसमूह-03 परीक्षा परीक्षा तिथि: अप्रैल 2025 पदों की संख्या: 248

8.समूह-02 उप समूह-01 परीक्षा परीक्षा तिथि: मई 2025

9.समूह-02 उपसमूह-03 परीक्षा  परीक्षा तिथि: मई 2025 पदों की संख्या: 248

10.समूह-02 उपसमूह-04 परीक्षा परीक्षा तिथि: मई 2025 पदों की संख्या: 63]

11.सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा  परीक्षा तिथि: अगस्त 2025 पदों की संख्या: 91 12.वनरक्षक,क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा परीक्षा तिथि: सितंबर 2025

13.समूह 03 – उपयंत्री परीक्षा  परीक्षा तिथि: नवंबर 2025 पदों की संख्या: 150

14.मध्य प्रदेश आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025

15.मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 परीक्षा तिथि: दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के कैलेंडर के अनुसार)