पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

डॉ मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।इस तरह पंचतत्व में विलीन हुए डॉ.मनमोहन सिंह, पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार सम्पन हुआ।

दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92) का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। दिल्ली के निगम बोध घाट पर डॉ मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगम घाट पर मौजूद थे। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूटान के राजा समेत कई बड़े नेता और हस्तियां पहुंची। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह को आखिरी बार नमन किया। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता भी निगम घाट पर मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार के दौरान भी मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पगड़ी पहनाई गई।

डॉ. मनमोहन सिंह की पार्थिव देह को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। राहुल गांधी पार्थिव देह के साथ गाड़ी में बैठे थे।

शोक सन्देश में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन के कैबनेट में कई अहम विभाग के मंत्री रहे एव मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने X  अकाउंट पर डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुःख प्रगट किया उन्होंने लिखा की

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों में शामिल था जिन्हें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करने का मौक़ा मिला। डॉक्टर मनमोहन सिंह दुनिया के सम्मानित अर्थशास्त्री और भारत के जन कल्याण पर ध्यान देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हैं। किसानों की कर्ज़ माफ़ी, बच्चों को शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, आदिवासियों के लिए वन अधिकार क़ानून जैसी बहुत सी उपलब्धियां उनके खाते में दर्ज हैं। उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति