मेमू ट्रेन: छिन्दवाड़ा मेमू ट्रेन बैतूल तक चलाने के रेलमंत्री ने जांच के दिए निर्देश जल्द शुरू होगी सेवा

मेमू ट्रेन: छिन्दवाड़ा मेमू ट्रेन बैतूल तक चलाने के रेलमंत्री ने जांच के दिए निर्देश जल्द शुरू होगी सेवा

ख़बर छिन्दवाड़ा :अमला और छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को बैतूल तक किए जाने की संभावना बढ़ गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बंटी विवेक साहू की मांग पर पर मेमू सवारी गाड़ी को बैतूल तक चलाई जाने को लेकर जांच के निर्देश दिए है।

उन्होंने सांसद बंटी के मांग के जवाब में लेटर के माध्यम से बताया कि 01319 आमला-छिन्दवाड़ा मेमू सवांरी गाड़ी को बैतूल रेलवे स्टेशन तक विस्तार किए जाने की विस्तृत जांच के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए है।

आपको बता दे मेमू सवारी गाडी नंबर 01319 सुबह 8.00 बजे आमला से छिंदवाड़ा चलती है जिसे जिला मुख्यालय बैतूल से चलाए जाने एवं, मेमू सवारी गाडी नंबर 01319 शाम 6.15 बजे छिंदवाड़ा से आमला चलती है जिसे कि बढ़ाकर बैतूल जिला मुख्यालय तक चलाए जाने की मांग रखी सांसद ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि छिन्दवाडा एवं बैतूल जिला मुख्यालय हैं। इन गाड़ियों को बैतूल तक बढ़ाने से जिसकी दूरी बहुत ही कम 23 किलोमीटर ही है, दो मुख्य शहरों एवं जिला मुख्यालय बैतूल और छिंदवाड़ा को जोड़ने से जिलों की संपर्कता बढ़ेगी।