पेरेंट्सो को झकझोर देने वाली खबर स्कूल में झगड़े के बाद कक्षा 6 के छात्र की मौत
पेरेंट्सो को झकझोर देने वाली खबर स्कूल में झगड़े के बाद कक्षा 6 के छात्र की मौत
ख़बर दिल्ली : वसंत विहार के कुदुमपुर पहाड़ी निवासी प्रिंस चिन्मय विद्यालय में कक्षा छह का स्टूडेंट था प्रार्थना के बाद क्लास में जाते समय प्रिंस का कंधा किसी स्टूडेंट से टकरा गया था ।इसके बाद दोनों में कुछ बहस हो गई।कुछ छात्रों ने प्रिंस के चेहरे पर मुक्का मारा और उसकी गर्दन पकड़ ली।
पुलिस के मुताबिक वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल से मंगलवार सुबह 10:15 बजे सूचना मिली कि एक छात्र को वहां मृत अवस्था में लाया गया है।शव की जांच करने पर पता चला कि कोई चोट का निशान नहीं हैम लेकिन मुंह से झाग निकल रहा था।चिकित्सकों का कहना है कि प्रिंस को दौरे से संबंधित समस्या हो सकती है।परंतु उसके पिता का कहना है कि उनके बेटे को कोई बीमारी नहीं थी।मंगलवार को जब वह उसे स्कूल छोड़कर आए थे तो वह पूरी तरह स्वस्थ था
पुलिस ने बताया की मंगलवार को प्रार्थना के बाद क्लास में जाते समय प्रिंस का कंधा किसी स्टूडेंट से टकरा गया।इसके बाद दोनों में बहस हो गई।कुछ छात्रों ने प्रिंस के चेहरे पर मुक्का मारा और उसकी गर्दन पकड़ ली।इसके बाद स्टूडेंट प्रिंस की तबीयत खराब हो गई।फिर उसे फोर्टिस अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया डाक्टर का कहना था चोट का निशान नहीं था पर मुंह से झाग निकल रहा था इस घटना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए स्कूल के सीसीटीवी कैमरे के फ़ोटेज खंगाले जिसमें प्रिंस का ही एक सहपाठी उससे हाथापाई करते दिख रहा जिससे पुलिस ने पकड़ लिया है आगे की जाँच चल रही है।
